इराक़ में सैकड़ों अनाथ बच्चों ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध प्रदर्शन किये हैं।
बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों अनाथ बच्चों ने इराक़ दीवानिया क़स्बे में मंगलवार को आतंकवादियों के विरुद्ध प्रदर्शन किये। यह अनाथ बच्चे अपने हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए थे। अनाथ बच्चे आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। यह बच्चे कह रहे थे कि जिन लोगों ने हमारे पिता की हत्या की है उनको दंडित किया जाए।
प्रदर्शनकारी अनाथ इराक़ी बच्चे यह मांग कर रहे थे कि उनके पिता के हत्यारों को गिरफ़्तार करके तत्काल दंडित किया जाए। ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट आईएसआईएस ने हालिया दिनों में इराक़ के उत्तरी और पश्चिम प्रांतों में बड़ी निर्दयता से आम लोगों की हत्याएं की हैं और यह कार्य वह अब भी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा था कि इराक़ में इस वर्ष के दौरान 5576 आम लोग हिंसक कार्यवाहियों में मारे गए हैं।
23 जुलाई 2014 - 14:03
समाचार कोड: 626194
इराक़ में सैकड़ों अनाथ बच्चों ने आतंकवादी गुट आईएसआईएल के विरुद्ध प्रदर्शन किये हैं।